Uncategorizedताज़ा ख़बरें

नरसिंहपुर जिले से राष्ट्रीय एकात्मता शिविर मे रोहित ने की सहभागिता

“जनजातीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश की संस्कृति,परंपराओं, धरोहरों एवं इतिहास के साथ रोहित ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया”

नरसिंहपुर /भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण एवं रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय एकात्मता शिविर (जनजातीय विशेष) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर तत्वाधान में होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर में 15 से 21 फरवरी तक आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से स्वयंसेवक 2 छात्र 2 छात्राओं का चयन हुआ है। राष्ट्रीय एकात्मता शिविर में चयनित होने पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा,रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ शोभाराम मेहरा, मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवांशु गौतम ने सभी चयनित स्वयं सेवको को शुभकामनाएं दी। वही स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जी.एस.मर्सकोले की इकाई के स्वयंसेवक रोहित सिंह गोंड़ का राष्ट्रीय एकात्मता शिविर इंदौर (जनजातीय अधिवेशन) में चयन हुआ वह राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य प्रदेश के दल का हिस्सा थे। तथा उन्होंने 7 करोड़ मध्य प्रदेश वासियों का प्रतिनिधित्व 12 राज्यों के समक्ष राष्ट्रीय स्तर पर किया।
चयनित स्वयंसेवक रोहित सिंह गोंड को जिला दलनायक गनेश प्रजापति,स्वयंसेवक आशुतोष मेहरा,श्रीराम ठाकुर,रोहित ठाकुर,देवांश पचौरी,एवं सभी स्वयंसेवको ने शुभकामनाएं प्रेषित की स्वयं सेवक रोहित सिंह गोंड ने विशेष उपलब्धि श्रेय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवांशु गौतम को दिया। रोहित ने कहा कि इस विशेष उपलब्धि में जिला दलनायक गनेश प्रजापति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!