ताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

धूमधाम से मनाया गया षष्टम फाल्गुन

चन्दन गुप्ता

सोनभद्र अनपरा गुरुवार को श्री श्याम भक्त मंडल, अनपरा द्वारा मिनिस्टीरियल क्लब, अनपरा कॉलोनी में, षष्टम फाल्गुन महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल के भाग्यशाली सदस्य सुशील मित्तल द्वारा खाटू वाले श्री श्याम बाबा बाबा की अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित की गयी l चोपन से पधारे भजन गायक दीपक पांडे, सोनभद्र से संजीव शर्मा ने श्री श्याम बाबा को भजनों के माध्यम से जहाँ बाबा को रिझाया वहीं भक्तों ने भी नाचते झूमते खूब आनंद प्राप्त किया। कार्यक्रम में खाटू के बाबा श्याम के साथ साथ माँ दुर्गा भगवान राम हनुमान और भोले नाथ के भजन प्रस्तुत किये गए । कीर्तन की है रात बाबा आज थाणे आणो है, अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, आदि भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। पंजाब से पधारे तेजी बंधुओं ने विशेष तालमेल के साथ भजन प्रवाह करते हुए सजने का है शौकीन और तेरे बिना हमारा कोई नहीं आदि भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा के लिए छप्पन भोग का आयोजन एवं भक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों के साथ साथ रेणुसागर, सोनभद्र, चोपन, ओबरा, विन्ढमगंज, रेणुकूट एवं सिंगरौली से पधारे भक्तजन भी उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!