न सुराज के माध्यम से आम परिवारों के एक लाख युवाओं को राजनीति में लेकर आएंगे और सांसद-विधायक बनाएंगे, बिहार की राजनीति पर सिर्फ 1250 परिवारों का कब्जा: प्रशांत किशोर
*जन सुराज के माध्यम से आम परिवारों के एक लाख युवाओं को राजनीति में लेकर आएंगे और सांसद-विधायक बनाएंगे, बिहार की राजनीति पर सिर्फ 1250 परिवारों का कब्जा: प्रशांत किशोर* *पटना*: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने परिवारवाद पर तंज करते हुए कहा कि यूथ क्बल के तहत बिहार के 1 लाख ऐसे बच्चों को चुनना है जिनके माता-पिता बड़े घर के नहीं हैं, जिनके माता-पिता विधायक, मुखिया, सरपंच नहीं हैं, ऐसे बच्चों को जिन्हें राजनीति में काम करने की क्षमता है, वो राजनीतिक-सामाजिक पहचान बनाना चाहते हैं। ऐसे बच्चों को चुना जाए उन्हें प्रशिक्षित किया जाए। यूथ क्लब के तहत पहले चुने हुए बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वो 5 साल, 10 साल उस दिशा में काम करेंगे तब निश्चित तौर पर बदलाव दिखेगा। आज आम का पौधा लगा है, जब वो पेड़ बनेगा तभी उसमें फल लगेगा। यूथ क्लब के तहत चुने गए युवा आगे चलकर मुखिया, वार्ड सदस्य बनेंगे। इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के माध्यम से आम परिवारों के एक लाख युवाओं को राजनीति में लेकर आएंगे, बिहार की राजनीति पर सिर्फ 1250 परिवारों का कब्जा जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने यूथ क्लब की परिकल्पना के बारे में बताया। कहा कि यूथ क्लब इसलिए बनाया गया है कि अगले 5 साल, 10 साल में बिहार की राजनीति पर 1250 परिवारों ने कब्जा किया हुआ है उसके लिए नए युवाओं को पहले तो चिह्नित किया जाए, फिर उन्हें प्रशिक्षण देकर मुखिया, सरपंच और विधायक बनाया जाए।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
19 hours ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
19 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
19 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
19 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
19 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार