Uncategorizedताज़ा ख़बरें

पोस्टमास्टर कि मनमानी से पोस्ट ऑफिस के खाता धारक एवं हितग्राही परेशान

विजय मजूमदार
कांकेर /पखांजुर कापसी ….पोस्टमास्टर कि मनमानी से पोस्ट ऑफिस के खाता धारक एवं हितग्राही परेशान
छोटे कापसी पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर के मनमानी के चलते नहीं हो पता है सरकारी काम हितग्राही नहीं जमा कर पाते हैं समय पर अपने पासबुक में पैसे और लेट फीस के साथ जमा करना पड़ता है खाताधारक जैसे पोस्ट ऑफिस जाता है उनको बता दिए जाता है लिंक फेल है या फिर आईडी नहीं है और बार-बार क्षेत्र के गरीब किसान अपना रोजी खराब करके वापस चला जाता है इस संबंध में वर्तमान पोस्ट मास्टर हेमंत शर्मा से पूछने पर बताया है इसके पूर्व में जो पोस्ट मास्टर था वह छुट्टी चला गया है आईडी चेंज नहीं हुआ है काम नहीं हो पाएगा और कहता है कि मैं वकील हूं कामकाज के नियम कायदे जानता हूं इसके पहले जो पोस्ट मास्टर लोग थे वह काम नहीं करते थे आप लोग उनके खिलाफ शिकायत नहीं किया अगर आईडी नहीं है तो आज इस ऑफिस में आकर पोस्टमास्टर का बैठने का कोई औचित्य ही नहीं है लोग परेशान है स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री करने के लिए पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाकर वापस चले जाते हैं और पोस्ट मास्टर कहता है आईडी नहीं है एक ही जवाब है आईडी नहीं है अगर आईडी नहीं है तो उनका इस ऑफिस में बैठकर टाइम पास करने का क्या मतलब है बड़े कापसी निवासी पुरुषोत्तम नायक ने बतलाया मेरा छोटे कापसी पोस्ट ऑफिस में आर डी खाता है महीना का ₹300 जमा करने के लिए 7 दिन से घूम रहा हूं कभी लिंक फेल है कभी आई डी नहीं है कह कर वापस भेज देता है परेशान हूं छोटे कापसी पोस्ट ऑफिस हितग्राही स्वर्णालता साहा अपनी बेटी का सुकन्या योजना में पैसा जमा करने सात बार चक्कर लगा चुकी है पोस्ट मास्टर के मनमानी के चलते पैसा जमा नहीं हो पा रहा है पूर्व में पदस्थ पोस्ट मास्टर शनिवार को मेरा ट्रांसफर हो गया आज मैं कोई काम नहीं करूंगा कह कर चला गया है लेकिन इस संबंध में वर्तमान पोस्टमास्टर हेमंत शर्मा ने बताया है उनका ट्रांसफर नहीं हुआ है छुट्टी में गया हुआ है तो इस प्रकार से क्षेत्र के लोगों को गुमराह किया जाता है परेशान किया जाता है इनका शिकायत होने पर कार्रवाई नहीं होता है पोस्ट ऑफिस सेंट्रल गवर्नमेंट से संचालित होता है यहां उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है चाहे जहां भी शिकायत हो जाए इसलिए मनमानी करते हैं कापसी निवासी रोहित सरकार ने बताया मैं स्पीड पोस्ट करने आया हूं लेकिन आईडी नहीं है कह कर वापस भेज दिया साथ ही रोहित सरकार ने बताया कल सोमवार को पोस्ट ऑफिस का काम संचालित हुआ है अगर कल सोमवार से पोस्ट ऑफिस का काम संचालित हुआ है तो किसके आईडी में हुआ है अगर अगर कल सोमवार को कम हुआ है तो आज जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है यह जांच का विषय है पूर्व पोस्ट मास्टर जो छुट्टी में गया हुआ और वर्तमान में पोस्ट मास्टर हेमंत शर्मा की आपसी ताल मेल नही होने से हितग्राही परेशान है पोस्ट ऑफिस का काम ठप पड़ा है अब देखना है शासन इन पर क्या कार्यवाही करता है या फिर इनका मनमानी चलते रहेगा और क्षेत्र की जनता परेशान होता रहेगा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!