ताज़ा ख़बरेंमहेंद्रगढ़हरियाणा

राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल ने आज निकाली 57वीं प्रभात फेरी

राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल ने आज निकाली 57वीं प्रभात फेरी

नारनौल।18फरवरी

आज राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा आज 57वीं प्रभात फेरी महावीर चौक के पास से प्रातः बजे बड़ी धूमधाम से निकाली गई। प्रभात फेरी आज के यजमान सोमनाथ कल्पतरु पुत्र श्री बालकिशन के निवास स्थान से प्रारंभ होकर नैना फतेह देवी मंदिर से, परशुराम चौक, पुरानी कचहरी भृंगुवंशी चौक, महावीर मार्ग से परिक्रमा देते हुए यजमान के निवास स्थान पर जाकर समाप्त हुई।

सैकड़ो की तादात में पहुंचे पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों ने राधा नाम का संकीर्तन किया। हर प्रकार के भेदभाव मिटाकर भोर के समय ढोल नगाड़ों की थाप पर राधे नाम की गूंज के साथ एक नई सुबह का आगाज, बड़े आनंद की अनुभूति करवाते हुए पूरा वातावरण गूंजायमान हो रहा था।

नारनौल की गलियां ऐसे लग रही थी जैसे वृंदावन की गलियां हो।शुद्ध मन के साथ प्रकृति के हर जीव जंतु को भगवान का स्मरण करने में एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही थी। प्रभात फेरी में लोगों ने ढोल-मंजीरे बजाते हुए राधे-राधे के नारो के साथ ऐसा माहौल बना दिया जैसे श्री भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में लोग झूम-झूम कर नाच-गाकर राधे-राधे को रिझा रहे हो, नारो से सराबोर हो, समस्त वातावरण को ऐसा बना दिया जैसे मानों भक्ति रस में डूबीं यह भक्त मंडली नारनौल के लोगों के लिए दुआएं कर रहीं हो कि,” हे हमारे प्रभु भगवान श्री कृष्ण व माता राधे रानी आप इतनी कृपा कि हमारे नारनौल निवासी सदैव आनंद में रहें, हे प्रभु, हमारी यही कामना है। रविवार की प्रातः की पावन बेला पर परिक्रमा मार्ग में लोगों ने ठाकुर जी के दर्शन किए ,आरती की तथा प्रसाद वितरित किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!