Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बालाजी मंदिर में बसंत मेले का आयोजन आज से

बालाजी मंदिर में बसंत मेले का आयोजन आज से
गढ़ाकोटा – नगर के श्री सिद्ध बालाजी मंदिर पथरिया रोड पर विगत 24 वर्षो से तीन दिवसीय बसंत मेले का आयोजन श्री सिद्ध बालाजी मंडल गढ़ाकोटा के द्वारा आयोजित किया जाता रहा हैं, इस वर्ष 25 वां आयोजन आज 13 फरवरी से आरंभ हो कर 15 फरवरी तक किया जाएगा, जानकारी अनुसार श्री सिद्ध बालाजी मंदिर में ग्वालियर से पधारें पंडितों के मार्गदर्शन में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा एवं श्री बागेश्वर बालाजी म्यूजिकल गुरुप पथरिया एवं इंदौर के गायकों के द्वारा श्री हनुमान लला के मनभावन भजनो की प्रस्तुति की जायगी, श्री बालाजी मंदिर में विशेष दरबार का भी आयोजन बसंत पंचमी के पावन पर्व पर किया जायेगा, इस दिन श्रीबालाजी महराज का विशेष श्रृंगार भी किया जाता हैं जो कि भक्तो के लिए बहुत ही लुभाता हैं, इस मेले में दूर दराज से श्रद्धांलुओं को अनेकों रोग, विपत्तियाँ भी दूर होती हैं, शक्तिभक्ति मुक्ति देने बाले श्रीराम भक्त हनुमान जी के समक्ष श्रद्धा ओर विश्वास से अर्जी लगाने से सभी दुखो कष्ट का भी निवारण होता हैं,आरंभ होकर 13 फरवरी से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा, 14 फरवरी को श्रीबालाजी का सवामनी हवन भजन एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा, 15 फरवरी को श्री शिव दरवार पंचामृत अभिषेक एवं प्रशादी का वितरण किया जाएगा, इस भव्य मेले में देश के कोने कोने से भक्त आते हैं ओर दर्शन लाभ लेते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!