उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

जमीन को दबंगों से छुड़ाने के लिए 6 माह से दौड़ रहा किसान लगा रहा तहसील व थाना का चक्कर

अधिकारियों के शिथिल रवैया से भू माफिया का बढ़ रहा मनोबल।

श्रावस्ती के भिनगा तहसील क्षेत्र के पटना गांव निवासी किसान रामचंद्र तिवारी अपनी जमीन को दबंग से छुड़ाने के लिए लिए 6 माह से तहसील व थाने का चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई कार्रवाई तक नहीं हो सकी किसान अधिकारियों के इस शिथिल रवैया से आहत है। किसान रामचंद्र तिवारी ने बताया कि उनके खेत दबंग भूमिया राधे श्याम यादव उर्फ राधे निवासी खनपुरवा  ने दबंगई के बल पर खेत पर कब्जा कर लिया है । किसान का आरोप है कि जब वह अपनी जमीन पर कब्जे का विरोध करते हैं तो दबंग भूमि माफिया जान माल की धमकी देता है। किसान ने बताया कि इस संबंध में कई बार तहसील दिवस थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। कार्यवाही न होने के कारण दबंग भूमि माफिया राधेश्याम यादव उर्फ राधे का मनोबल बढ़ता जा रहा है किसान ने बताया कि डीएम को दोबारा प्रार्थना पत्र दिया गया है और जमीन को दबंग से मुक्त करने की गुहा लगाई गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!