उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

हत्यारोपियों के घर पर चलेगा बुलडो़जर

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 12 वर्षीय किशोरी के माता -पिता से मिलकर दी सांत्वना

  1. तुलसियापुर । डुमरियागंज पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कठेला संमय माता थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे। यहां 12 वर्षीय मृतक के परिवार से मिले । उन्होंने मृतक के बड़े भाई व मात से बात कर उनसे मामले कि पूरी जानकारी ली । डीएम पवन अग्रवाल से बात कर दोनों आरोपीयों के घर की रिहाईशी भूमि की जांच करने व अवैध बने होने कि स्थिति में बुल्डोजर से ध्वस्त करवाने को कहा । पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर बात करने का आश्वासन दिया क्षेत्र के पचपेड़वा के एक गांव के रहने वाले एक 12 वर्षीय बालक कि लाश चार फरवरी को गांव के बाहर एक बाग में मिली थी। मृतक कि मां ने थाने पर दिए तहरीर में गांव के ही दो सगे भाइयों पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया था।

जिस के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। पूछताछ में दोनों ने गलत नियत के कारण हत्या कर ने की बात कही जिसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। और वहीं से जेल भेज दिया गया। शनिवार को डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह गांव जा कर पीड़ित परिवार से मिले इस दौरान इटवा तहसीलदार रवि कुमार यादव,एसओ संतोष कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, चेयरमैन भारत भारी चन्द्र प्रकाश चौधरी, हियुवा नेता अजय सिंह,जिला पंचायत सदस्य दिलीप कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष शिवपाल सिंह , संजय मिश्रा,भानू सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!