Uncategorizedप्रताप गढ़

*_____ब्रेकिंग प्रतापगढ़।।* *कुंडा में कल होगा 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह, बारातियों का स्वागत करेंगे स्वयं राजा भैयआ।*

*कुंडा में कल होगा 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह,

*_____ब्रेकिंग प्रतापगढ़।।*

*कुंडा में कल होगा 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह, बारातियों का स्वागत करेंगे स्वयं राजा भैया।*

जनसत्ता दल के अध्यक्ष कुंडा विधायक कुं रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के निर्देशन में तैयारियां जोरों पर।

योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 फरवरी यानी कल सामूहिक विवाह का आयोजन बजरंग डिग्री कॉलेज टीपी इंटर कॉलेज में किया जा रहा है।

राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव की अगुवाई में यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता दिन-रात तैयारीयों में जुटे हैं।

कन्या पक्ष के लोगों के ठहरने की व्यवस्था रानी गिरजा देवी बालिका इंटर कॉलेज में की गई है।

101 कन्याओं में से दो मुस्लिम कन्याओं का भी निकाह पढ़ा जाएगा।

आने वाले सभी बारातियों का स्वागत स्वयं राजा भैया,गोपाल भैया करेंगे।

सभी 101 कन्याओं को 74 प्रकार के उपहार दिए जाएंगे, जिसमें गहने, बर्तन, आलमारी, बेड, बक्सा, साइकिल के साथ अन्य जैसे गृहस्थी का पूरा सामान शामिल है।

राजा भैया के निर्देश पर ट्रस्ट के द्वारा 1995 से लगातार प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है, जिसमें अभी तक 1280 शादियां हो चुकी है।

*__विष्णु मिश्रा प्रतापगढ़ से

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!