*राहुल गांधी के OBC कार्ड और जातीय जनगणना के बीच प्रशांत किशोर का तंज – नीतीश कुमार ऐसे चालू आदमी हैं जो मंडल-कमंडल दोनों की राजनीति करना चाहते हैं, जातिगत सर्वे से अपना कीचड़ अपने मुंह पर लगाया: प्रशांत किशोर*
*राहुल गांधी के OBC कार्ड और जातीय जनगणना के बीच प्रशांत किशोर का तंज - नीतीश कुमार ऐसे चालू आदमी हैं जो मंडल-कमंडल दोनों की राजनीति करना चाहते हैं, जातिगत सर्वे से अपना कीचड़ अपने मुंह पर लगाया: प्रशांत किशोर* *पटना*: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर से बीते साल बिहार में हुए जातिगत सर्वे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कोई कहता है भाजपा कमंडल की राजनीति करती है और नीतीश कुमार मंडल की। नीतीश कुमार ऐसे चालू आदमी है ये मंडल और कमंडल दोनों की राजनीति करना चाहते हैं। इनको कोई फायदा नहीं होगा। मैंने पहले भी कहा है कि जातिगत सर्वे से नीतीश कुमार और लालू यादव ने अपना प्रमाण दिखाया, अपना कीचड़ अपने मुंह पर लगाकर दिखाया। 30 वर्षों से जिन जातियों के नाम पर वे राजनीति करते रहे हैं। उनकी भलाई के लिए, उनकी बेहतरी के लिए इन दोनों लोगों ने कुछ नहीं किया है। अगर, उनकी हकमारी हुई है, जो इन्हीं के आंकड़ों में दिख रहा है। तो ये हकमारी की किसने है? पिछले 32 साल से लालू और नीतीश ही सत्ता में हैं। इन्होंने पिछड़ों को कोई जगह नहीं दी, कोई विभाग नहीं दिया, कोई संसाधन नहीं दिया, उनके बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं की, उनको रोजगार नहीं दिया, बस उनके नाम पर राजनीति की और कुर्सी पर बैठे। जनता इसे देख चुकी है। *जातिगत सर्वे इतना बड़ा मास्टर स्ट्रोक है, तो नीतीश कुमार को भागने की जरूरत क्यों पड़ी?: प्रशांत किशोर* प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी तक जो लोग बता रहे थे कि जातिगत सर्वे इतना बड़ा मास्टर स्ट्रोक है, तो नीतीश कुमार को भागने की जरूरत क्यों पड़ी? हम तो ये बात पहले से घोषणा कर रहे हैं कि जातिगत सर्वे से इन्हें नुकसान होगा। क्योंकि सबने देख लिया कि तुम जाति की बात करते हो, जाति की गणना करते हो, उसके लिए कुछ नहीं करते हो। नीतीश कुमार और लालू यादव मलाई मारते हैं। अगर इनमें दम है, तो फिर सरकार बनाया है, किसी मुसलमान को बना दें होम मिनिस्टर, किसी अति पिछड़े को बना दे होम मिनिस्टर।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
2 days ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
2 days ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
2 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
2 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
2 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
1 week ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
1 week ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार