
पखांजूर : लकड़ बग्घा ने डाला कॉलेज के पीछे जंगल में डेरा,लोगो मे दहशत का माहौल….
पखांजूर@…… नगर पंचायत पखांजुर के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित शहीद वीर गेंद सिंघ कॉलेज के पीछे जंगल में एक लकड़बग्घा ने पिछले कुछ दिनों से डेरा जमाए हुए हैं,स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज के पीछे जंगल में एक लकड़बग्घा पिछले कुछ दिनों से घूमते नजर आ रहे हैं,बीती रात को कॉलेज पारा में यह खबर फैल गई वही जानकारी मिलते ही लोगो मे दहशत का माहौल भी फैल गया है,वहीँ स्थानीय किसान रनेन मंडल ने बताया कि एक लकड़बग्घा पिछले कुछ दिनों से जंगल एवं मक्के की खेत में रात को घूमते हुए देखा गया है,लोगों की भनक लगते ही लकड़बग्घा मौके से भाग जाता हैं,मगर लकड़बग्घा द्वारा लोगों की कोई क्षति नही हुई है मगर क्षेत्र में लकड़बग्घा की मौजूदगी सुनकर लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है।






