Uncategorizedदेश

जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा पदभार ग्रहण किया गया,नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में अधि./कर्मचारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया,

रिपोर्टर- गुलाब यादव

जशपुर।छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा 04 फरवरी 2024 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 08.02.2024 को जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह (IPS) के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का पदभार ग्रहण किया गया। शशि मोहन सिंह इसके पूर्व सेनानी, 5 वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर एवं अतिरिक्त प्रभार पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के पद पर पदस्थ थे। शशि मोहन सिंह वर्ष 2012 बैच के भा.पु.से. अधिकारी हैं।
छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेश होगा पेपरलेस डिजिटल बजट

चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न की घोषणा

आज दिनांक 09.02.2024 को जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी पश्चात् पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों/कर्म. से परिचय प्राप्त कर उनकी मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अधिकारियों से अधिनस्थ थाना/चौकीयों की जानकारी लेते हुये क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुये। उनके द्वारा बेसिक पुलिसिंग को पुख्ता करने और अपराधों की रोकथाम और निराकरण की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही फरियादियों की समस्या का त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

मवेशी तस्करों की जांच कर रहे सिपाही को तस्करों ने गाड़ी से रौंदने की कोशिश की
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क./क्राईम) चंद्रशेखर परमा, मुख्य लिपिक सेलेस्टीन बड़ा, रीडर मुकेश झा एवं अन्य कार्यालयीन अधि./कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!