Uncategorized

अलीगढ़: कार ने टेपों में मारी टक्कर, छह घायल

भरतरी के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें छह सवारियां घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर परी चौक नोएडा से टेपों में सवारियां बैठीं थीं। इन सभी को अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आना था।

जैसे ही टेपों जीटी रोड हाईवे पर भरतरी के पास पहुंचा कि पीछे आ रही कार ने इसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में टेपों में सवार चालक आशू निवासी खुर्जा, सुमन, निवासी भिंड मध्यप्रदेश, आसवीन निवासी रिठौरी दादरी, नीलम, पूनम निवासी सरियाओ ग्वालियर, आरती निवासी बिलासपुर दादरी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए भरतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!