Uncategorized

सतना सहित मध्य प्रदेश के 20 शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस चलेंगी

सतना सहित मध्य प्रदेश के 20 शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस चलेंगी, प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई द्वारा निर्देश जारी

*पिंक बस की खास बाते:-*

1-पिंक बसों में बस संचालक एवं परिचालक (कंडक्टर) महिला ही होगी।

2-पिंक बसों में केवल महिला यात्री ही यात्रा कर सकेगी।

3-महिला चालक एवं परिचालक के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा।

4-महिला चालक के लिए लायसेंस और ट्रेनिंग की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी।

5-स्मार्ट सिटी शहरों में पिंक बसों की निगरानी कमाण्ड सेंटर के माध्यम से की जाएगी।

6-पिंक बसों में महिला यात्री को टिकिट की सुविधा के साथ डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी रहेगी।

7-पिंक बसों में जीपीएस लगा रहेगा। लाइव लोकेशन मिलेगी।

8-पिंक बस में इमरजेंसी हेल्प के लिए पैनिक बटन लगाया जाएगा।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, सागर, छिंदवाड़ा, मुरैना, बुरहानपुर, सतना, खंडवा, देवास, रीवा, सिंगरौली, कटनी, भिण्ड, गुना, शिवपुरी और विदिशा शहरों में पिंक बस का संचालन किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!