Uncategorized

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला शाखा जशपुर के वार्षिक कैलेंडर का मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया विमोचन, विमोचन के अवसर पर कहा कि कैलेंडर शिक्षकों के लिए बेहद उपयोगी

Chhattis

रिपोर्टर- गुलाब यादव

जशपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मुख्यमंत्री निज निवास बगिया में विमोचन किया। विमोचन के अवसर पर सीएम मिसेज ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैलेंडर शिक्षकों के लिए अत्यंत ही उपयोगी है। इसमें वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी , अवकाश , पर्व सभी की विस्तृत जानकारी शिक्षकों को प्राप्त होने के साथ-साथ यह कैलेंडर फेडरेशन के प्रति शिक्षकों के समर्पण भाव को भी प्रदर्शित करता है।
सीएम मिसेज ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं, शिक्षक राष्ट्रीय विचारों को निचले स्तर तक पहुंचाते हुए लोगों में राष्ट्रीय भावना का विकास करते हैं। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं महिला पदाधिकारियों के द्वारा भी पुष्पगुच्छ भेंट की गई। कैलेंडर विमोचन पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने आभार ज्ञापित करते हुए कैलेंडर भेंट किया।
विमोचन के अवसर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष टिकेश्वर भोय, जिला सचिव उत्तम पैंकरा, जिला कोषाध्यक्ष ब्रज किशोर निषाद, संरक्षक मोहम्मद कायम अली, संयोजक रविशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र खूंटिया, सँयुक्त सचिव रवि किरण डनसेना,द्वय सन्गठन मंत्री सरस्वती जगत, शीलसाय टोप्पो,द्वय महामंत्री सिंधु पैंकरा, रत्नेश देवता, ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा पुरेन्द्र यादव,कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष भरत यादव,कांसाबेल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मार्टिन बड़ा, फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार यादव पत्थलगांव ब्लॉक कोषाध्यक्ष कुमत साय पैंकरा,अनूप रजक, जुल्फिकार अहमद ,नूर उल हक राइन, अरविंद निराला, रोशन सोरेग, मोबिन आलम, राजकुमार भदोरिया, अंजू मनहर, फावी ओला तिर्की, ललित मोहन यादव,खुशानंद पैंकरा, लाल देव भगत, यग्यो साहू, बसंती भगत, सरिता मिंज,गुलसागर पैंकरा, गुलशन तिर्की, कुमारी संगीता, लखन लाल भारद्वाज, ईश्वर पैंकरा, बृजेश तिग्गा ,जयदयाल पैंकरा,शैलेंद्र कुमार भगत,रविन्द्र साय, राकेश कुमार सिंह ,पीटर साय, बजरंग मोदी उमेश कुमार बर्मन,विकास गौर के अलावा शिक्षक संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!