Uncategorized

ड्यूटी के दौरान होम गार्ड जवान को चाकू मार किया जख्मी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सीतामढी बिहार

संवाददाता रवि कुमार

 

ड्यूटी के दौरान होम गार्ड जवान को चाकू मार किया जख्मी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शहर के यातायात ड्यूटी में तैनात होम गार्ड जवान को बदमाश ने चाकू मार जख्मी कर दिया जख्मी होम गार्ड की पहचान राम श्रेष्ठ सहनी के रूप में की गई है। जख्मी जवान ने बताया कि प्रतिदिन की तरह अपनी ड्यूटी कर रहा था कि अचानक एक युवक आया और चाकू मारने लगा. चाकू मारने के दौरान उसने युवक को पकड़ लिया और नगर थाना को सूचना दी सूचना पर पहुंचे पुलिस ने जख्मी जवान को सदर अस्पताल लाकर ईलाज कराया वही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक नशे में धुत था जो की उक्त घटना को अंजाम दिया।

मामले में यातायात पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया की जवान अपना ड्यूटी कर रहा था अचानक एक युवक आक्रमण कर दिया जवान के माथे और कंधे में चाकू के जख्म हुए है। फिलहाल ज़ख्मी जवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही आरोपी से पुछताक्ष जारी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!