Uncategorized

जिला कलैक्टर ने किया आदेश अब मिलेगा किसानों को फसल बीमा क्लेम

पीएनबी शाखा मंदरपूरा के आगे किसानों का धरना आज समाप्त

पीएनबी शाखा मंदरपूरा के आगे किसानों का धरना आज समाप्त,
जिला कलैक्टर ने किया आदेश अब मिलेगा किसानों को फसल बीमा क्लेम,
नोहर _पीएनबी बेंक मंदरपूरा, नोहर, परलीका, थालडका, शाखा द्वारा किसानों के फसल बीमा क्लेम जारी करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में जिला स्तरीय निगरानी समिति डीएलएमसी बैठक की करवाई में जिला कलैक्टर द्वारा पीएनबी शाखाओं में फसल बीमा क्लेम पॉलिसी रिजेक्ट को लेकर, जिला कलैक्टर आदेश दिया की अब पीएनबी बैंक की चारो शाखाओं व एआइसी फसल बीमा कंपनी दोनो किसानों को आगामी 30 दिनो मे फसल बीमा क्लेम भूगतान करेगि, इस फैसले पर किसानों ने जिला कलेक्टर श्री कानाराम का आभार व्यक्त किया किसानों ने पीएनबी बैंक शाखा मंदरपूरा के आगे चल रहे धरने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई, और धरना समाप्त किया,
अखिल भारतीय किसान सभा जिला महासचिव कामरेड मंगेज चौधरी ने कहा कि जिलाकलैक्टर मोहदय ने किसानों की पीड़ा को समझा हे जिसके लिए उनका धन्यवाद, अब किसानों को फसल बीमा क्लेम का फायदा मिलेगा किसानों की आंदोलन की जीत हुई है नोहर उपखंड मुख्यालय और पल्लू तहसील कार्यालय के आगे चल रहे धरना जब तक किसानो को पूरा फसल बीमा क्लेम जारी होने तक जारी रहेगा,
आगामी 8 फरवरी को पल्लू तहसील कार्यालय पर किसान पड़ाव डालेंगे,
पीएनबी बैंक शाखा मंदरपूरा धरने पर बैठे किसानों ने आंदोलन समाप्त किया,
किसानों के पक्ष में आया फैसला मिठाई बांटकर मनाई खुशी बैंक शाखा के आगे लगे किसान एकता जिंदाबाद के नारे,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!