Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। देवरिया सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पेेश की मानवता की मिशाल। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पेश मानवता की मिशाल

लखनऊ /देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह द्वारा #बरहज थाना क्षेत्र के एक संभ्रांत परिवार से जुड़े व्यक्ति कई दिनों से मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। बीमारी के दौरान उनके अपने परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया था। अकेलेपन और तनाव में बीमार व्यक्ति अत्यंत दुखी रहते थे।

आज इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने इस संदर्भ में देवरिया सदर कोतवाली को सूचना दी और बताया कि मृतक के अंतिम संस्कार करने वाला कोई परिजन मौजूद नहीं है।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बिना देर किए अपनी ड्यूटी के सभी कार्य रोककर स्वयं अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने शव को कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और सबसे बड़ी बात—मृतक के अंतिम संस्कार का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की।

मानवता, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का ऐसा अद्भुत उदाहरण पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है।

जहां परिजन साथ छोड़ चुके थे, वहां इंसानियत निभाने के लिए कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह आगे आए।

यह कदम समाज को संदेश देता है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!