Uncategorizedअन्य खबरेबेगुसराय

महिलाओं ने पूर्व विधायक अमिता भूषण की जीत के लिए छठी मैया से मांगी मन्नतें

महिलाओं ने पूर्व विधायक अमिता भूषण की जीत के लिए छठी मैया से मांगी मन्नतें

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले में चुनावी तापमान चरम पर है। नामांकन प्रकिया की अवधि समाप्त होने के साथ ही आधिकारिक प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इस कड़ी में शनिवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र की महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 22 और 23 में पटेल चौक, गाछी टोला, मीरगंज मस्जिद चौक और बेगूसराय प्रखंड में लाखो पंचायत के निपनिया टोला, पोखर पर शर्मा टोला में पदयात्रा के साथ मतदाताओं से मिलकर वोट मांगा। श्रीमती अमिता भूषण चुनावी प्रक्रिया के प्रारंभ होने के पूर्व से ही पदयात्रा कर रही है। इस दौरान उनके साथ देवकांत सिंह, पूर्व मुखिया सुबोध सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, कांग्रेस विचार विभाग के जिला अध्यक्ष रामपदारथ यादव, देवेन्द्र राय, मंटून सिंह, जितेंद्र शर्मा, चंदन पासवान, अमरनाथ सिंह, नरेश सिंह, श्रीकान्त राय, महेश राम, घूरो राम, तरुण कुमार, मुंशी पासवान, मो लल्लू, मिंटू सोनी, सचिन कुमार, बॉबी कुमार, अमित कुमार सहित सैकड़ों समर्थक साथ वोट मांग रहे थे। दूसरी तरफ छठ महापर्व में लीन माताओं और बहनों ने अमिता भूषण की जीत के लिए छठी मैया से मन्नतें मांगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!