Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

प्रबल दाबेदारी कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण पद के लिए

प्रबल दबेदार कि प्रबल दाबेदारी कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण पद के लिए

बिलासपुर। दुर्गा नगर लिंगियाडीह निवासी अधिवक्ता एवं पार्षद दिलीप पाटिल (जन्म 16 मार्च 1980), पिता स्व. श्री मुकुंद पाटिल एवं माता श्रीमती यशोदा पाटिल, शिक्षा डी. फार्मा, एम.ए., एल.एल.बी., वर्तमान में सीतादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक हैं।

राजपूत क्षत्रिय समाज से संबंध रखने वाले दिलीप पाटिल का परिवार कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। उनकी माता श्रीमती यशोदा पाटिल 1987 से कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रही हैं तथा 1989 व 1994 में सरपंच पद की उम्मीदवार रहीं। परिवार की महिलाएँ भी सक्रिय राजनीति में हैं — श्रीमती लीला पाटिल और श्रीमती उर्मिला पाटिल दोनों ही शहर महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं।

दिलीप पाटिल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत NSUI जिला सचिव (1998-99) के रूप में की। इसके बाद वे ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष (2004-12), युवा कांग्रेस जिला सचिव (2006-07), झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष (2005-10-15) पंच (2015-19) उपसरपंच (2017 से) तथा शहर कांग्रेस महामंत्री (2022) के पदों पर रहे।

सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सन् 2001 में कलेक्टर द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2025 में वार्ड क्रमांक 52 से पार्षद चुने गए दिलीप पाटिल लगातार अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं — सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और जनसुविधाओं — के लिए संघर्षरत हैं। कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में वे जनता की सेवा और विकास के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं।

दिलीप पाटिल
📞 संपर्क: 9993028575, 9827988320
(वार्ड 52, दुर्गा नगर लिंगियाडीह, बिलासपुर छत्तीसगढ़)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!