ताज़ा ख़बरें

संदिग्ध अवस्था में मिली कोतवालीन की लाश, जांच में जुटी देवरी पुलिस

देवरी बंगला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीतराई रोड में हत्या की सनसनीखेज वारदात से सोमवार शाम 5:00 बजे गांव में दहशत का माहौल है। गांव की 65 वर्षीय कोतवाली इनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद
राजनांदगांव से अंतागढ़ स्टेट हाईवे की रानीतराई में शासकीय कोतवाल का कार्य करने वाली देवबत्ती पति जैनसिंह 65 वर्ष की लाश घर में प्राप्त हुई है।
जानकारी अनुसार महिला घर में अकेली रहती थी,और वृद्ध भी हो चुकी थी,लाश से बदबू आने पर पड़ोसियों को शंका हुई।
लेकिन घर के बाहर ताला लटका था,जिसके कारण उन्हें भी पता लगने में देरी हो गई।लाश दो 3 दिन पुरानी है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है,ग्रामीणों से पूछ्ताछ जारी है,फोरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी और पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा। लेकिन बुजुर्ग महिला के हत्या से गांव में सनसनी फैल चुकी है,और गांव में डर का माहौल बना हुआ है
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!