
संवाददाता अलीगढ़: रेनेसां एजुकेशन सिस्टम कोचिंग संस्थान में नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तशती पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा सप्तशती पाठ से हुई, उसके बाद यज्ञ संपन्न कराया गया। सभी ने मां दुर्गा की भक्ति में डूबे हुए भजन गाए और आरती उतारी। वातावरण भक्ति रस से परिपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरपर्सन त्रिलोक नाथ गौर, अक्षत गौर, नमन रावत, वरुणेश शर्मा, कौस्तुभ मणि, ईशान, नितिन, अथर्व सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। चेयरपर्सन त्रिलोक नाथ गौर ने छात्रों को मां दुर्गा की कृपा से सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

यह आयोजन छात्रों में धार्मिक जागरण लाने के साथ-साथ एकता का प्रतीक बना। संस्थान प्रबंधन ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।





