Uncategorizedअन्य खबरे

1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग का नया नियम:पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार लिंक अकाउंट से ही मिलेगा कन्फर्म टिकट

1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग का नया नियम:पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार लिंक अकाउंट से ही मिलेगा कन्फर्म टिकट

देश 24X7 लाइव न्यूज नेटवर्क जिला संवाददाता प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

 

भोपाल

अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 अक्टूबर से आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर सामान्य आरक्षित टिकट की बुकिंग के पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट ले पाएंगे, जिनका अकाउंट आधार से लिंक होगा। मतलब, रात 12 बजे जब बुकिंग खुलती है, तो शुरुआती पंद्रह मिनट में बिना आधार वाले यूजर्स टिकट नहीं ले सकेंगे।

रेलवे का यह कदम त्योहारों और सीजनल भीड़ के दौरान असली यात्रियों को टिकट दिलाने और दलालों के खेल को खत्म करने के लिए उठाया गया है। आधार से जुड़ने पर आपकी पहचान पक्की होगी और सॉफ्टवेयर से टिकटों की जमाखोरी करने वाले एजेंटों की चालाकी पर रोक लगेगी।

आईआरसीटीसी ने साफ कहा है कि जिन यात्रियों ने अब तक अपना अकाउंट आधार से लिंक नहीं कराया है, वे तुरंत यह काम निपटा लें। देर करने पर आपके हाथ से कन्फर्म टिकट निकल सकता है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!