Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

बेलतरा में, पड़े फर्जी वोट

बेलतरा में, पड़े फर्जी वोट

 

बेलतरा से कांग्रेस के एक और बड़े प्रदेशव्यापी अभियान की हुई शुरुआत

एआईसीसी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने दिग्गज नेताओं और भीड़ भरी सभा के बीच वोट चोर गद्दी छोउ़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देशभर में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस बड़ा अभियान चला रही है। वोट छोड़ गद्दी चोर अभियान के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत न्यायधानी बिलासपुर से हुई। आंदोलन की शुरुआत करने एआईसीसी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट विशेष रूप से पहुंचे थे। पायलट की मौजूदगी में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी रही। आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय से कांग्रेस के एक और बड़े व महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत पायलट ने की। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए पायलट व कांग्रेसी दिग्गजों ने भाजपा पर जमकर वार किए। 

न्यायधानी बिलासपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत के बाद पूरे प्रदेश में एआईसीसी महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट घुम-घुमकर भाजपा की पोल खोल रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को एकजुट करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर रहे हैं। कुछ इसी तरह का नजारा आज बेलतरा की सभा में दिखाई दिया। बेलतरा की सभा में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का उत्साह का अंदाजा इसी सेस लगाया जा सकता है, सभा स्थल में जितनी कुर्सियां बिछाई गई थी,पूरी भर गई थी। सभा स्थल के आसपास कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ अलग खड़ी हुई थी। सुबह 10 से कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। कार्यकर्ताओं का उत्साह का आलम ये कि सचिन पायलट सहित दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के आने का इंतजार करते बैठै रहे। दिग्गजों के जाने के बाद भी कार्यकर्ता सभा स्थल में ही एकजुट नजर आए। ना जाने की जल्दी और ना ही आपाधापी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!