Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेशशहडोल

ग्राम पंचायत कुदरी में रेत का अवैध परिवहन: रिश्वत की पेशकश का मामला, थाना प्रभारी बोले- “अब होगी कड़ी कार्रवाई”

पहले फोटोकॉपी घोटाले से सुर्ख़ियों में रही पंचायत, अब अवैध रेत परिवहन से फिर विवादों में

ग्राम पंचायत कुदरी में रेत का अवैध परिवहन: रिश्वत की पेशकश का मामला, थाना प्रभारी बोले- “अब होगी कड़ी कार्रवाई”

शहडोल/जयसिंहनगर। शहडोल जिले के तहसील जयसिंहनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरी से एक और बड़ा मामला सामने आया है। ओदारी नदी से अवैध रूप से रेत ले जा रहे पंचायत सचिव हेमराज कहार का ट्रैक्टर सीधी थाना पुलिस ने पकड़ा और जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को घेराबंदी कर पकड़ा। जब्त किए जाने के बाद, ग्राम पंचायत कुदरी के सचिव हेमराज कहार ने थाना प्रभारी को फोन कर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले रिश्वत देने की पेशकश की। राजकुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने रिश्वत लेने से साफ इनकार किया और यह बातचीत रिकॉर्ड हो गई। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग को वरिष्ठ अधिकारियों और पंचायत विभाग को भेजा जाएगा।

( हेमराज कहार – ग्राम सचिव कुदरी )

जब रिकॉर्डिंग का जिक्र हुआ तो सचिव हेमराज कहार आरोपों से मुकर गए और दावा किया कि वह आवाज उनकी नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि थाना प्रभारी ने फोन पर किससे बात की।”

थाना प्रभारी मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब्त ट्रैक्टर हेमराज कहार की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसे उनका बेटा सुरेश चला रहा था।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कुदरी इससे पहले भी चर्चा में रही थी, जब दो फोटोकॉपी के लिए 4000 रुपये का भुगतान करने का मामला सामने आया था। यह नया मामला पंचायत में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!