Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के कोतवाली नगर में धर्मगुरुओं व पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी अधिकारियों की हुई बैठक

अधिकारियों की हुई बैठक बांदा l पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर माविस टक व उपजिलाधिकारी सदर द्वारा कोतवाली नगर में शहर के सभी धर्मगुरुओं व पदाधिकारियों के साथ शान्ति समिति बैठक की गई । बैठक में सभी धर्मगुरुओं, पदाधिकारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहारों स्वतंत्रता दिवस, चेहल्लूम,कृष्ण जन्माष्टमी सहित आदि पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता कर शासन द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया तथा साथ ही सभी के सुझाव भी लिये गये । बैठक में सभी धर्मगुरुओं ने प्रशासन को अपने-अपने समुदाय की ओर से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के सहयोग का भरोसा दिया गया । आगामी त्यौहारो को शान्ति पूर्वक एवं परम्परागत तरीके से मनाने की अपील की गयी व किसी नई धार्मिक परम्परा को बिना अनुमति शुरु न करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । अफवाहों पर ध्यान न देनें,सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने तथा अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है । किसी भी प्रकार की समस्या,घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!