ताज़ा ख़बरें

मुख्‍यमंत्री गौशाला सम्‍मेलन में भाग लेने जिले से दल रवाना

मुख्‍यमंत्री गौशाला सम्‍मेलन में भाग लेने जिले से दल रवाना

कटनी – भोपाल में मुख्यमंत्री गौशाला सम्मेलन शुक्रवार 20 जून को आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए डॉ. आरके सोनी उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के नेतृत्व में 6 सदस्यीय पशु चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ जिले की 28 शासकीय एवं 3 स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित गौशालाओं के 40 संचालकों एवं प्रतिनिधियों का दल रवाना कर दिया गया है।
अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर ज्योति लिल्हारे ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय से रवाना किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!