
महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
ऑपरेशन जागृति फेस -2 की शुरुआत के बाद अब पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है । इसमें महिलाओं -बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जा रहा है । सबसे अधिक नजर झूठे मुकदमे दर्ज न कराने पर रखा जा रहा है । अभियान के दौरान प्रशिक्षित बीट पुलिस अधिकारी , थाना प्रभारी , बीट इंचार्ज द्वारा अपने – अपने क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा आयोजित कर जागरूक किया गया । लिव इन रिलेशनशिप के प्रति परिवारों , किशोर व किशोरियों को सचेत किया ।




