Uncategorized

सर्व जातीय सामूहिक विवाह में 36 जोडों ने थामा एक दूसरे का हाथ*

  1. *सर्व जातीय सामूहिक विवाह में 36 जोडों ने थामा एक दूसरे का हाथ*

 

 

मौदहा हमीरपुर।कस्बे के नेशनल ग्राउंड में आयोजित सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में तीन दर्जन जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।

 

क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी और सोनी समाज के प्रतिष्ठित राधा सोनी और गोपाल जी सोनी द्वारा कस्बे के नेशनल कालेज खेल ग्राउंड में आयोजित सर्व जातीय विवाह सम्मेलन में क्षेत्र सहित अन्य स्थानों के तीन दर्जन जोडों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाल और धार्मिक अनुष्ठान के साथ दाम्पत्य जीवन में प्रदेश किया।इस दौरान आयोजक मण्डल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।

सोनी दम्पत्ति द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

इस दौरान आदर्श चतुर्वेदी, रिंकू गुप्ता, रामकृपाल यादव, रामनरेश पाल,ब्रजेंद्र परिहार, सूरज सोनी, सौरभ अनुरागी, राहुल अहिरवार, रवि कुशवाहा आदि का विशेष योगदान रहा।

 

फोटो-सामूहिक विवाह

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!