Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंबिहारबेतिया

ठनका गिरने से किसान की मौत: बगहा में खेत से लौट रहा था घर, लौकरिया थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव की घटना


मृतक के परिजन

बगहा पश्चिमी चम्पारण से मो.अमशाद खां की रिपोर्ट

बगहा में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है । शहर में कभी बारिश हो जा रही है तो कभी धूप निकल जा रही है । वहीं गुरुवार को अचानक ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना लौकरिया थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव की है । बताया जा रहा है कि अमर शाह (50) अपने खेत देखने गए थे । वहां से लौटते समय अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई । इस दौरान पुलिया के पास घटना हो गई ।


मृतक की फाइल फोटो

स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिया पर मृत पाया तो परिजनों को इसकी सूचना दी । फिलहाल अमर साह के घर में सिर्फ उनकी पत्नी मौजूद है । उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं । घटना की जानकारी मिलते ही दोनों बेटे घर लौट रहे हैं । पंचायत के मुखिया भारत साह ने घटना की सूचना बगहा के सीओ निखिल कुमार को दी । सीओ निखिल कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया की मुखिया के माध्यम से ठनका गिरने से किसान की मौत होने की सूचना मिली है । उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!