Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

परिवारिक कलह के कारण युवक ने लगाई फांसी, मौत*

परिवारिक कलह के कारण युवक ने लगाई फांसी, मौत*

*परिवारिक कलह के कारण युवक ने लगाई फांसी, मौत*

राठ हमीरपुर।रविवार की रात शराब के नशे में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

कोतवाली के कुर्रा गांव निवासी 45 वर्षीय अर्जुन पुत्र लल्लू राम ने रविवार की रात घर के बरामदे में रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ‌ सुबह स्वजनों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक के पास डेढ़ बीघा जमीन थी। खेती व पशुपालन कर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे एक पुत्री नेहा और एक पुत्र नितिन छोड़ गया है। पुत्र की मौत पर मां संतोष रानी पत्नी अखिलेश का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक का रविवार को शराब के नशे में पत्नी से विवाद हो गया था। देर रात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!