Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल के नेतृत्व में अनुभाग सरदारपुर में लगातार गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी के विशेष प्रयास किया जा रहे हैं

10 दिन में 7 नाबालिग बालिकाओं को किया दस्तयाब।

जिला ब्युरो गोपाल मारु रावडिया की रिपोर्ट

धार। पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल के नेतृत्व में अनुभाग सरदारपुर में लगातार गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी के विशेष प्रयास किया जा रहे हैं।इसी क्रम में पिछले 10 दिवस में दिनाँक 21 मई से 30 मई तक अनुभाग के 7 लंबित मामलों में गुम बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। *कुल 4 बालिकाएं थाना अमझेरा से, 2 बालिकाएं थाना राजगढ से एवं 1 बालिका थाना सरदारपुर* से दस्तयाब की गई है।

सराहनीय भूमिका

गुम बालिकाओं की दस्तयाबी में उपनिरीक्षक राजशेखर वर्मा, उप निरीक्षक जयपाल बिल्लोरे, उप निरीक्षक रानी राठौर, उनि आर.सी डामोर,सहायक उप निरीक्षक सुनील राजपूत, स.उप निरीक्षक नरेश कोठे की सराहनीय भूमिका रही।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!