Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पीलीभीत रेलवे-स्टेशन पर अंडा करी को लेकर बवाल, नशे में धुत जीआरपी सिपाहियों ने रेल कर्मचारियों को पीटा

पीलीभीत। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सिपाहियों ने मंगलवार रात जमकर बवाल किया। नशे में धुत सिपाहियों ने अंडा करी न बनाने पर रेलवे कर्मचारियों की पिटाई कर दी।पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के सिपाहियों ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर बवाल किया। सिपाहियों ने अंडा करी न बनाने पर रेलवे के कर्मचारियों को पीट दिया। घटना के संबंध में रेलवे के एसएसई ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है। वारदात की जानकारी एसपी और सीओ सिटी को दी गई, लेकिन देर रात तक कोई मदद नहीं मिलीघटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक की है। पीलीभीत से शाहजहांपुर तक ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य करने के लिए तीन दिन पूर्व आए कर्मचारी कैंपिंग कोच में रात का भोजन बना रहे थे। इसी दौरान कोच में जीआरपी के दो सिपाही आए। दोनों शराब के नशे में धुत थे। सिपाहियों ने रेल कर्मियों से अंडा करी बनाने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि यहां सिर्फ हम अपने लिए भोजन बनाते हैं।इस पर दोनों सिपाही उनको धमका कर चले गए। कुछ देर बाद जीआरपी के अन्य सिपाही डंडे लेकर कोच में पहुंचे और मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों को पीटने लगे। सिपाहियों ने मौके पर मौजूद एसएसई को भी पीट दिया। मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल और सीओ सिटी को दी गई, लेकिन शराब के नशे में धुत सिपाही डंडे बरसाते रहे। काफी देर तक रेलवे के कर्मचारियों को मदद नहीं मिली।

इसके बाद कर्मचारी प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के कोच में चढ़ गए और गेट बंदकर खुद को बचाया। एसएसई आनंद कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मामले की सूचना तुरंत एसपी और सीओ को दी गई। सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, लेकिन नशे में धुत जीआरपी के सिपाहियों का एल्कोहल टेस्ट नहीं किया गया और न ही उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई की गई है। इससे सभी कर्मचारी डरे और सहमे हुए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!