Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सीडीओ ने संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

हरदोई।विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने के सम्बन्ध में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 15 जून से कंट्रोल रूम की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। गोताखोरों व नाविकों की सूची तैयार कर ली जाये। बाढ़ के दौरान पशुओं के चारे की व्यवस्था कर ली जाये। बाढ़ निरोधक कार्यों को तय सीमा में पूरा किया जाये। सभी सम्बंधित विभाग अपनी कार्य योजना तैयार कर लें। बाढ़ राहत सामग्री की खरीद समय से करा ली जाये। बाढ़ के समय सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!