
विदिशा –
पठारी/ भारत भ्रमण तीर्थ यात्रियों द्वारा आयोजित धार्मिक यात्रा अयोध्या जाएंगे श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने। यात्रा संयोजक जसवंत सिंह यादव ,चेतराम साहू,सालकराम शर्मा,कैलाश कुमार केवट,दीपक भावसार ने बताया कि 27 मई सोमवार को प्रातः आठ बजे सभी श्रद्धालु कृष्ण गणेश गार्डन में एकत्रित होंगे इसके बाद पठार वाले हनुमान मंदिर के दर्शन कर दो बसों से श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या प्रस्थान करेंगे। इसके साथ ही ओरछा में राजा राम दरबार के दर्शन करेंगे, नैमिषारण्य में गोमती गंगा में स्नान ,चक्रतीर्थ एवं अन्य दर्शन करेंगे, अयोध्या धाम में सरयू गंगा में स्नान, हनुमानगढ़ी ,रामलला के दर्शन करेंगे, बनारस में गंगा स्नान, चौरासी घाट दर्शन ,काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे, प्रयागराज में गंगा जमुना सरस्वती संगम स्नान एवं अन्य दर्शन करेंगे, चित्रकूट धाम में रामघाट स्नान, कामतानाथ, हनुमान धारा, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी के दर्शन करेंगे, इसके बाद मैहर में शारदा माता के दर्शन करते हुए पठारी वापस लौटेंगे।








