Uncategorizedअन्य खबरे

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने लंबित वेतन भुगतान को लेकर सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।

बेतूल/सारनी जनजातिय कार्य विभाग में दैनिक वेतन भोगी एवं अंशकालीन कर्मचारियों को विगत 4-5 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिसको लेकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के कार्यकर्ताओ ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रमोद बरडे ने सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के समक्ष वेतन न मिलने से आर्थिक रूप से संकट उत्पन्न हो गया है। अधिकारियों से पूछने पर उनका एक ही कहना होता है कि अभी बजट नहीं आया है। बजट की मांग कि गयी है बजट आवंटित होने पर जल्द ही कर्मचारीयों को वेतन दिया जाएगा। वेतन नहीं मिलने से छोटे कर्मचारी को जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शासन का आदेश है कि कर्मचारियों एवं श्रमिक किसी भी वर्ग का हो उसे माह के 1 तारीख से 5 तारीख तक वेतन भुगतान किया जाना है। लेकिन जनजातिय कार्य विभाग में हमेशा ही वेतन विलंब से भुगतान किया जाता रहा है। मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच सहायक आयुक्त बैतूल से यह मांग करता है कि वेतन भोगी एवं अंशकालीन कर्मचारी के लंबित वेतन का भुगतान शीघ्रताशीघ्र किया जाए अन्यथा मंच आंदोलन करने पर बाध्य होगा। जिसकी समस्त जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। वहीं मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच जिला अध्यक्ष/प्रदेश सचिव प्रमोद बरडे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में शोभा धुर्वे, अनिता धुर्वे, कविता, द्वारका, गीता, फुल्लो, शांति, सुरती, फूलवंती, माया पाल, सुनिता, बबन पाटनकर उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!