Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

श्रीगंगानगर। (राकेश घिंटाला)लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ की सैक्टर 17 में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई

लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ की

नई कार्यकारिणी की घोषणा

श्रीगंगानगर। (राकेश घिंटाला)लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ की सैक्टर 17 में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में सरिता अरोड़ा को पुन: अध्यक्ष, रिंकू चावला को सचिव तथा नीरू अनेजा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस पर मौजूद सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाईं। इस अवसर पर स्वर्णा-अशोक कोठारी, प्रदीप अरोड़ा, प्रेम-रूचिका चुघ, डॉ. सरिता उपनेजा, रिंकू-सतीश चावला, अनिता-रमेश बलाना, शशि-उम्मेद सिंह सहित लॉयन्स क्लब विकास पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन प्रेम चुघ ने किया। 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!