ताज़ा ख़बरें

कुकडेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से जुआ खेलने वाले चार अपराधियों के विरुद्ध की कार्यवाही     

 

कुकडेश्वर ।नीमच पुलिस अधीक्षक श्रीमान अंकित जयसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी मनासा श्री विमलेश ऊइके के मार्गदर्शन में क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा अवैध रूप से जुआ सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के संबंध में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक श्री राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर पुलिस टीम द्वारा अवैध रुप से जुआ खेलने वाले चार अपराधियों के विरुध्द कार्यवाही करते हुये जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण थाना कुकडेश्वर पर दिनांक 18.05.2024 को अवैध रूप से जुआ सट्टा खेलने वाले अपराधियों के विरूध्द कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम कुकड़ेश्वर द्वारा कुकड़ेश्वर सुलभ शोचालय के सामने चार व्यक्तियों दुर्गाशंकर पिता बंशीलाल माली नि कुकड़ेश्वर, राजु पिता रामचंद्र खाती नि कुकड़ेश्वर, अनिल पिता पुष्कर तम्बोली नि कुकड़ेश्वर व अजय पिता दिलीप बंजारा नि कुकडेश्वर को अवैध रूप से हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा। जिनसे मौके पर 580 रुपये व 52 ताश के पत्ते कानुनी प्रावधान के तहत जप्त किये गये । आरोपियों का कृत्य जुआ अधिनियम के अंतर्गत होने से आरोपियों के विरुध्द थाना कुकडेश्वर पर अपराध क्रमांक 163/18.05.2024 धारा 13 जुआ अधिनियम का दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!