Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

एडीएम ने किया कम्यूटर लैब का उद्धघाटन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

एडीएम ने किया कम्यूटर लैब का उद्धघाटन

 

अलीगढ़ के रतन प्रेम डीएवी बालिका इण्टर कालिज में कम्प्यूटर लैब ( कबीर ऐक्सीलेन्स फाउडेशन ) व दो कक्षा कक्षों का उद्घाटन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने किया । विद्यालय की एन . सी . सी . / गाइडिंग / व स्वच्छता समिति की छात्राओं द्वारा उनका विशेष स्वागत किया । एडीएम सिटी द्वारा छात्राओं की प्रारम्भक कम्प्यूटर शिक्षा को अत्यन्त महत्वपूर्ण बताते हुए सभी छात्राओं से अपनी ईमेल आईडी बनाने को कहा । चौधरी रमेश पाल सिंह ने विद्यालय के फील्ड पर महाविद्यालय बनाने हेतु एडीएम सिटी से सहयोग की अपेक्षा जिस पर मौजूद सभी अतिथियों द्वारा भी भविष्य में कन्याओं की उच्च शिक्षा हेतु सार्थक प्रयास करने का आश्वासन दिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु गुप्ता , प्रबन्धक , राजेन्द्र प्रसाद जैसवाल , दिलीप त्रिपाठी , चौधरी रमेश पाल सिंह , प्रियंका चौरसिया प्रधानाचार्या सहित विद्यालय की शिक्षिकायें व कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!