कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
शाजापुर, 12 मई 2024/ जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान संपन्न करने के लिए मतदान सामग्री के साथ सभी मतदान दल मतदान केंद्रो पर पहुंच गए हैं।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने रविवार को शाजापुर नगर के आदर्श मतदान केन्द्र पिंक बूथ क्रमांक 161 एवं 162 नगरपालिका कम्युनिटी हॉल, आदर्श मतदान केन्द्र 153 कृषि उपज मंडी, 157 जनपद पंचायत कार्यालय, 158 अनुविभागीय अधिकारी कृषि कार्यालय, 205 एमजी कान्वेंट विद्यालय तथा मक्सी के 251, 252, 255 एवं 256 कन्या माध्यमिक विद्यालय मक्सी, 257 एवं 261 पिंक बूथ तिलक हायरसेकेण्डरी स्कूल मक्सी, आदर्श मतदान केन्द्र 264 उप तहसील कार्यालय मक्सी का निरीक्षण कर मतदान दलों के सदस्यों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचने का जायजा लिया। कलेक्टर ने सभी मतदान अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभिकर्ताओं को सुबह 5.30 बजे बुलाकर मॉकपोल की प्रक्रिया प्रात: 6.30 बजे तक पूर्ण कराएं। किसी भी हालत में प्रात: 7.00 बजे से मतदान शुरू कराएं। सभी मतदान अधिकारी आयोग के निर्देशानुसार चरणबद्ध रूप से मतदान की कार्रवाई संपन्न कराएं।
कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्रो पर सुरक्षा की व्यवस्था, सुचारू मतदान के लिए व्यवस्था, मतदाताओं के लिए छाया, कूलर, टेंट, व्हीलचेयर आदि के प्रबंधो का मौके पर अवलोकन किया। कलेक्टर ने मतदान दलों व सुरक्षा जवानों के लिए पर्याप्त पेयजल चाय नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधितों को दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ यह सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में कोई भी मतदाता या व्यक्ति मोबाइल के साथ प्रवेश न कर पाए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मतदान केंद्र पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंध स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिए हैं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, नगरपालिका शाजापुर सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना तथा मक्सी में सीएमओ श्री अशफाक खान, नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल एवं श्री जितेन्द्र चौरसिया भी उपस्थित थे।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा आज नगर के स्कूल के बच्चों के साथ निकाली रैली
1 week ago
थाना समथर में मिशन शक्ति अभियान के तहत
1 week ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
2 weeks ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
2 weeks ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
2 weeks ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
2 weeks ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
3 weeks ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
3 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी