
*एसडीएम मैहर ने गौरा स्व सहायता समूह कोयलारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने के आदेश दिए*
विषयान्तर्गत लेख है कि आवेदक गबूचन्द पिता श्री राम जियावन विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोयलारी थाना बदेरा तहसील मैहर द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत कर लेख किया गया है कि प्रार्थी गबूचन्द विश्वकर्मा पिता श्री राम जियावन विश्वकर्मा नमो आजीविका स्व सहायत समूह की अध्यक्ष सुधा विश्वकर्मा कोयलारी का ससुर है । उक्त समूह को श्रीमान के द्वारा पारित विषयांकित पत्र के आधार पर कोयलारी मे उचित मूल्य की दुकान का संचालन करने का दायित्व सौंपा गया है। किन्तु राम सुजान जैसवाल पिता श्री कताहुर जैसवाल जो कि गौरा स्व सहायता समूह की अध्यक्षता कमलवती जैसवाल का पति है। उसके द्वारा उक्त आदेश को कम्प्यूटर से एडिट कर नमो स्व सहायता समूह के स्थान पर गौरा स्व सहायता समूह लेख कर उक्त आदेश को उचित मूल्य की दुकान की दीवाल मे राजेन्द्र चौधरी सेल्समैन की मिली भगत से दिनांक 13.04.2024 को चस्पा किया गया है तथा खाद्यान्न का वितरण राजेन्द्र चौधरी के द्वारा कल दिनांक को किया गया है, आज भी वितरण किया जा रहा है। आवेदक द्वारा संबंधित दोषी व्यक्ति के विरूद्ध जांच कराते हुए संबंधी व्यक्ति के – खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कराने का उल्लेख किया गया है। आवेदन पत्र सहपत्रों की छायाप्रति के साथ संलग्न कर आपकी ओर भेजी जा रही है। अतः आप उक्त संबंध की जांच कर संबंधित दोषी व्यक्ति के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कर इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें ।




