Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

माइनिंग विभाग की निष्क्रियता.. क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा

माइनिंग विभाग

**स्थानीय प्रशासन, क्षेत्रीय प्रशासन एवं माइनिंग विभाग की निष्क्रियता दे रहीं क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा **

सरसींवा / नव- निर्मित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अनेकों माइनिंग कार्य चल रहा है जैसे की स्टोन्स माइनिंग, स्टोन क्रेसर, रेत परिवहन, ईट भट्टा इत्यादि | सूत्रों के द्वारा मिले जानकारी के अनुसार अधिकांश स्टोन क्रेसर इससे संबंधित मापदंड पर संचालित नहीं हो रहा कुछ नें अपने एन ओ सी (NOC)को रिंयूअल नहीं कराया है फिर भी सालो से चलाया जा रहा है | क्षेत्र में रेत, गिट्टी का परिवहन नियम अनुसार नहीं किया जा रहा है और माइनिंग विभाग आय दिन कार्यवाही के नाम पर छोटे मोटे अपने घर या गाँव के आवश्यक काम के लिए ले जा रहें ट्रेक्टर पर कार्यवाही कर रहीं है | वहीं पुरे क्षेत्र में इसके साथ साथ बहुत सारे अवैध माइनिंग चल रहा है परन्तु उन पर माइनिंग विभाग का सक्रियता नहीं दिखती पुरे एरिया में स्टोन माइनिंग का कई माइंस सोहागपुर, जोगेसरा, शुक्लाभाटा, डूरूमगढ़ इत्यादि है जोकि मापदंड के अनुसार संचालित नहीं हो रहा परन्तु इन पर माइनिंग विभाग कई सक्रियता नहीं दीखता | कथित तौर पर माइनिंग विभाग को ले कर यह भी चर्चा है कि माइनिंग विभाग नये नये कारोबारियों पर दबाव बनाने के लिए उन्हें पकड़े है और लम्बे समय से परिवहन कर रहें उनसे संबंध स्थापित कर दोस्त बन चुके हैं |

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!