ताज़ा ख़बरें

बुजुर्ग महिला कर रही घर में काम ,अचानक महिला को जहरीला सांप ने डसा,परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल, उपचार के दौरान हुई मौत

नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र में अंतर्गत आने वाली सरवानियामहाराज पुलिस चौकी के गांव खुर्द खेड़ी में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल परिजन उसे नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7 से 8 बजे के करीब की है। जब बुजुर्ग महिला अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इस घटना में  65 वर्षीय बुजुर्ग महिला योगेंद्र कुंवर पति खुमान सिंह जाति राजपूत निवासी खुर्द खेड़ी की मौत हो गई । वहीं महिला के शव का नीमच जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!