
सांसद जीत रहे हैं , हराने में जुटे रहे नेता क्या इस्तीफा देंगे
:
शिवनारायण भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण शर्मा ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट जारी कर संगठन के अंदर चुनाव से पहले क्या चला उसे सामने लगा दिया है । पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि पार्टी में चुनाव के दौरान सबकुछ सही नहीं चल रहा था । अपने नेता ही पार्टी प्रत्याशी को हराने का काम कर रहे थे।पोस्ट में भाजपा नेता ने ऐलान भी किया कि चुनाव तो सांसद सतीश गौतम जीत रहे हैं । भाजपा के साथ गद्दारी व भीतर घात करने वाले नैतिकता के आधार पर क्या इस्तीफा देंगे । भाजपा संगठन को भी पार्टी से निष्कासन के लिए लिखना चाहिए । शिवनारायण शर्मा ने पोस्ट में लिखा है कि मतदान के दो दिन बाद बूथ वाइज मंथन करने के बाद मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि भाजपा के निष्ठावान एवं निस्वार्थ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से अलीगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं । आप सभी भाजपा के बफादार , निष्ठावान व निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एंव समर्थकों को जीत की बहुत – बहुत बधाई।





