ताज़ा ख़बरें
Trending

शादी में चली गोली , तमंचेबाज सहित दो जख्मी

जिला संवाददाता

शादी में चली गोली , तमंचेबाज सहित दो जख्मी

अलीगढ़ । महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में शनिवार रात शादी वाले घर के बाहर डीजे पर नृत्य के दौरान तमंचेबाज ने गोली चला दी । इस दौरान खुद उसका हाथ और पड़ोसी युवक जख्मी हो गया । खबर पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया , जबकि दूसरे साथी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया । मौलाना आजाद नगर में हुई घटना तमंचेबाज गिरफ्तार बताया गया है कि मौलाना आजाद नगर निवासी 25 वर्षीय राशिद वेल्डिंग करता है उसके पड़ोसी के घर शनिवार को मंडप और रविवार को शादी थी । घर के बाहर डीजे बजाकर युवक जश्र मना रहे थे । उसमें खुद राशिद भी था । इन्हीं में मोहल्ले का ही गुड्डू भी नृत्य कर रहा था । अचानक गुड्डू ने उत्साह में आकर अंटी में लगा तमंचा निकाल एक फायर किया । उसके बाद फिर दूसरा फायर किया , मगर इस बार कारतूस अटक गया ।
जैसे ही उसने तमंचा नीचे किया तो अचानक फायर हो गया । इस दौरान खुद गुड्डू का हाथ जख्मी हुआ और गोली राशिद के पेट से रगड़ती हुई निकल गई । दोनों जख्मी हो गए और वहां अफरा तफरी मच गई । खबर पर पुलिस आ गई । राशिद को पास के ही नर्सिंग होम में भरती कराया गया । जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है । वहीं पुलिस ने गुड्डू का प्राथमिक उपचार कराते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है । इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!