Uncategorized

धार्मिक खबर

श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

23/04/2024 मंगलवार श्री हनुमान जन्मोत्सव सभी मंदिरों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
जयपुर के भिन्न भिन्न मन्दिरों के प्राप्त सूचना में रात्रि 12बजे हनुमान जी महाराज के  महा अभिषेक के साथ जन्मोत्सव का आयोजन शुरू हुआ।
हनुमान जी को सिन्दूर घी और इत्र के मिश्रण का चोला  और नए वस्त्र धारण कराया गया। इसके साथ ही दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। जगह जगह रथ यात्राएं निकाली गई । मन्दिरों में अपार जन समूह  उमड़ा। मन्दिरों को फूल बंगला झाकियों से सजाया हुआ। छप्पन भोग, महा प्रसाद लगा कर महा आरती की गई, देर रात्रि तक भव्य भजन कीर्तन चलते रहे। मन्दिरों में ठाकुर जी के दर्शनों के लिए जन समूह भक्तो को भीड़ उमड़ी जिससे दिन भर जगह जगह यातायात प्रभावित रहा। पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त जाप्ता लगाना पड़ा। बहुत शान्ति पूर्ण वातावरण में श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन पूर्ण किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!