Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़ ,पुलिस ने छापेमारी कर दो देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के अपराधी गिरफ्तार

भवनाथपुर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंदुरिया गांव में रविवार की रात छापेमारी कर दो देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ आलोक साह को गिरफ्तार किया है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

भवनाथपुर से

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंदुरिया गांव में रविवार की रात छापेमारी कर दो देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ आलोक साह को गिरफ्तार किया है।सोमवार को थाना परिसर में श्री वंशीधर नगर एसडीपीओ सतेन्द्र नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में चुनाव कराने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक गढ़वा के दिशा निर्देश के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सिंदुरिया गांव में छापेमारी किया गया जहां से आलोक साह को पास से दो देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसे गिरफ्तारी के पश्चात प्राथमिक दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार वीर, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, एएसआई परवेज आलम, उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!