Uncategorizedताज़ा ख़बरें

-कोलकाता-एक और दलबदलू विधायक ने दिया इस्तीफा, बनगांव से चुनाव लड़ रहे हैं विश्वजीत दास

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-एक और दलबदलू विधायक ने दिया इस्तीफा, बनगांव से चुनाव लड़ रहे हैं विश्वजीत दास
भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित होने के बाद तृणमूल का झंडा थामने वाला दलबदलू विश्वजीत दास ने आखिरकार शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। तृणमूल ने दास को बनगांव लोकसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। विश्वजीत ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और दावा किया कि भाजपा में काम करने का माहौल नहीं है। इससे पहले जब वह तृणमूल से भाजपा में आए थे तो यही बातें कहीं थी। भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित होने के बाद तृणमूल का झंडा थामने वाला दलबदलू विश्वजीत दास ने आखिरकार शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। तृणमूल ने दास को बनगांव लोकसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि दलबदल कानून से बचने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले गुरुवार को भाजपा से तृणमूल में शामिल हुए एक और दलबदलू विधायक मुकुटमणि अधिकारी ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया था। विश्वजीत दास ने 2021 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर जीता था। हालांकि, बाद में तृणमूल में शामिल हो गए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!