ताज़ा ख़बरें

द ग्रेट खली पहुंचे बाड़मेर, आज करेंगे जनसभा:बोले- यह कुश्ती का विषय नहीं है, फिलहाल राजनीति का है

पुणे
लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी बाड़मेर सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों एक बाद एक बाड़मेर आ रहे हैं। शनिवार रात द ग्रेट खली कैलाश चौधरी के प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं। इंटरनेशनल रेसलर रहे खली भाजपा नेता हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- आज कुश्ती का विषय नहीं है। फिलहाल विषय है राजनीति का। मैं यहां पर आया हूं कैलाश चौधरी का सपोर्ट करने के लिए। वे बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।
कैलाश चौधरी के साथ बहुत पहले से हूं

खली ने कहा- कैलाश चौधरी का बड़प्पन है और उन्होंने मुझे बीजेपी जॉइन करवाई थी। हम साथ में बहुत पहले से ही रहते थे। मुझे भी अच्छा लगा कि हिंदुस्तान के लिए काम करना है तो इससे बढ़िया पार्टी या लीडर नहीं हो सकता।

पीएम मोदी ने देश के लिए काम किया और देश की छवि को सुधारा है। एक समय था जब हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री और भारत को गलत नजरों से देखा जाता था। आज लोग हमारे प्रधानमंत्री के पैर छू रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं।

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबले के सवाल पर खली ने कहा- सबको चुनाव में आना चाहिए। जो अच्छा उम्मीदवार हो उसको जीतना चाहिए। लोगों को बहलाना-फुसलाना तो बहुत आसान है, लेकिन हकीकत यह कि अगर आपको तरक्की करनी है, बच्चों और परिवार का विकास होते देखना है तो आप सबको एकजुट होकर राष्ट्र के लिए वोट करना है। ताकि हमारा राष्ट्र और मजबूत हो।

कांग्रेस-भाजपा-निर्दलीय में टक्कर

दरअसल, बाड़मेर लोकसभा सीट की पूरे देश में चर्चा है। इस सीट पर बीजेपी से कैलाश चौधरी, कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान जनसभाओं से कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!