उत्तर प्रदेशकानपुरकौशाम्बीप्रयागराजफतेहपुर

कौशाम्बी में सवारियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी कई यात्री घायल

कौशाम्बी से सूरज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कौशाम्बी में सवारियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल

उत्तर प्रदेश यूपी के कौशाम्बी जिले में सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार डग्गामार बस अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पलट गई,बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई, हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं | घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।आपको बता दें कि घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव के पास की हैं जहा सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही प्राइवेट डग्गामार बस अनियंत्रित हो कर पलट गई, बस पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई |बस में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, हादसे में कई लोग घायल हो गए, हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहा सबका इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!